फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डिंग में जागरण में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

Tue, 11 Aug 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 डिंग के मंदिर में शिव के भजन गाती हुईं महिलाएं।
विज्ञापन
डिंग मंडी। भोलेनाथ मंदिर शिवपुरी डिंग में मंगलवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवरात्रि महोत्सव एवं जागरण का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डिंग एकता मंच चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया गया। इसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान सुबह 8:15 बजे पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक कर आरती की गई। इसके बाद रात 9:15 बजे भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। भजन मंडली के विक्रम ग्रोवर तथा आमंत्रित कलाकार जयसिंह दौलतपुरिया और माया दौलतपुरिया ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए और मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। दोपहर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

आयोजन को सफल बनाने में एकता चैरिटेबल ट्रस्ट डिंग मंडी के सदस्य बलवंत भाटिया, रामदत्त पूनिया, हनुमान सहित अन्य सदस्यों और सेवादारों ने सहयोग किया। ट्रस्ट सदस्यों ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को एकजुट करने, सामाजिक सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है। श्रद्धालुओं की सुविधा और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर सेवादार पूरे समय जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें