फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अवैध पानी-सीवर कनेक्शन नियमित कराने का मौका

Wed, 19 Aug 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
शुल्क 11,500 रुपये से घटाकर 1,500 रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अवैध पानी और सीवर कनेक्शन चलाने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने नए पानी और सीवर कनेक्शन की निर्धारित फीस में भारी कटौती करते हुए इसे 11,500 रुपये से घटाकर 1,500 रुपये कर दिया है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने अवैध कनेक्शन नियमित करवाएं। विभाग के अनुसार, 1 नवंबर 2025 से 17 अगस्त 2026 तक जिले में पानी के 2,079 और सीवरेज के 2,072 कनेक्शन वैध किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पानी के नियमित किए गए कनेक्शनों में 1,995 घरेलू और 84 व्यावसायिक कनेक्शन शामिल हैं। इसी प्रकार सीवरेज के 1,921 घरेलू और 81 व्यावसायिक कनेक्शन नियमित किए गए हैं। विभाग ने पानी के 8,000 कनेक्शन नियमित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसे मार्च 2027 तक पूरा किया जाना है।
अधिकारियों के अनुसार, अभियान को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। प्रतिदिन करीब 35 से 40 उपभोक्ता अपने अवैध कनेक्शन नियमित करवाने के लिए विभागीय कार्यालय पहुंच रहे हैं। विभाग की ओर से करीब 1,600 उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे जा चुके हैं।
इसके अलावा, करीब 1,400 अन्य अवैध कनेक्शन धारकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने कहा है कि नोटिस प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं के साथ-साथ अन्य अवैध कनेक्शन धारक भी निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर अपने कनेक्शन नियमित करवा सकते हैं।
विभाग ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे बिना देरी किए आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी फाइल तैयार करवाकर संबंधित विभागीय कार्यालय में जमा करवाएं। अधिकारियों का कहना है कि कनेक्शन नियमित होने से उपभोक्ताओं को भविष्य में होने वाली कार्रवाई और अन्य परेशानियों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विभाग ने आमजन से अपील की है कि अवैध पानी और सीवर कनेक्शन को जल्द-से-जल्द वैध करवाएं और सरकार की इस रियायती योजना का लाभ उठाएं।
उपभोक्ताओं को मिल रही राहत
उपमंडल अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि सरकार की इस योजना से उपभोक्ताओं को भारी राहत मिल रही है। योजना की अवधि समाप्त होने या भविष्य में कार्रवाई का इंतजार करने के बजाय उपभोक्ताओं के लिए अभी अपने अवैध पानी व सीवर कनेक्शन नियमित करवाना अधिक बेहतर है। कनेक्शन वैध होने से उपभोक्ता भविष्य में होने वाली कार्रवाई और अनावश्यक परेशानियों से भी बच सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें