फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से चेन झपटने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सीआईए टीम के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस ने बीती 14 जुलाई 2020 को मंडी कालांवाली क्षेत्र में एक महिला से सोने की चेन छिना झपटी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरतेज सिंह उर्फ तेजा निवासी वार्ड नंबर 4 कालांवाली के रुप में हुई है। सीआईए कालांवाली प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर छिनी गई सोने की चैन बरामद कर ली है।
विज्ञापन

सीआईए कालांवाली प्रभारी ने बताया कि घटना के दूसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे दबिश देकर शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की जाएगी और घटना के दूसरे आरोपी के पते ठिकाने मालूम कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुनीता निवासी मंडी कालांवाली बीती 14 जुलाई को जब अपने घर से किसी कार्य के लिए बाहर निकली तो बाइक पर सवार दो युवक आए और उसकी सोने की चेन झपट कर फरार हो गए थे। इस संबंध में सुनीता की शिकायत पर कालांवाली थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें