फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रूहानी सत्संग कर मनाया शाह मस्ताना महाराज का अवतरण दिवस

Mon, 27 Nov 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के बेगू रोड स्थित डेरा सच्चा सौदा में सोमवार को डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना महाराज का 132 वां अवतरण दिवस मनाया गया। इस दौरान पूरे दिन पुराने और नए डेरे पर अनुयायियों की भारी भीड़ नजर आई। वहीं अनुयायी डेरा सजाते हुए देखे गए। डेराें में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में अनुयायी पहुंचे। वहीं राम रहीम का संदेश अनुयायियों को सुनाया गया और रूहानी सत्संग हुुआ।
विज्ञापन

इसी संदेश को सुनने के लिए बड़ी संख्या में अनुयायी डेरे में पहुंचते हैं और सोमवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बेगू रोड पर हर दो मिनट में जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस कांग्रेस भवन से लेकर शाह सतनाम सिंह चौक तक जाम खुलवाने में जुटी रही। इसके अतिरिक्त नियमित रूप से पुलिस की गश्त हुई ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
बता दें कि डेरा अनुयायियों की ओर से नवंबर माह शाह मस्ताना महाराज का 132 वां अवतार माह के रूप में मनाया। डेरा अनुयायियों की ओर से मानवता भलाई के लिए विभिन्न कार्य किए गए। सोमवार को छोटे व बड़े दोनों डेरों को भव्य रूप से सजाया गया और रात भर कार्यक्रम का आयोजन होता है। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए अनुयायी भाग लेते हैं।
विज्ञापन





बिजली चलित लड़ियों से सजाया डेरे को
डेरा की प्रबंधक कमेटी व डेरा प्रेमियों ने डेरे को दुल्हन की तरह सजाया। डेरे में मुख्य गेट से लेकर डेरे के अंदर तक बिजली चलित लड़ियों से सजाया। मुख्य गेट पर गुलाबी रंग की लड़ियां, फूल झड़ियों व आर्टिफिशियल फूलों से सजावट की गई। डेरे के मुख्य गेट से लेकर शाह मस्ताना के दरबार तक रंगोलियां बनाई गई हैं। फूल मालाओं के साथ दीवारों को सजाया गया है। पूरे डेरे को रंग बिरंगी लाइटें ही नजर आईं।


डेरे में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
डेरा सच्चा सौदा के मुख्य गेट से लेकर डेरे के अंदर तक सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। डेरे में अंदर जाने से पहले सभी को अपने मोबाइल फोन तक बाहर गेट पर जमा करवाने पड़ते हैं। किसी को भी मोबाइल अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होती है। डेरे की ग्रीन वेलफेयर फोर्स ने डेरे में आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था से लेकर सुरक्षा तक पूरा प्रबंध किया गया।



चौक-चौराहों पर पुलिस बल रहा तैनात
डेरे में कार्यक्रम को लेकर शहर के डेरे को जाने वाले हर मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया। डेरे को जाने वाले मार्ग में आने वाले सभी चौक चौराहों पर पुलिस का पहरा रहा। वहीं इसी दौरान वाहनों की आवाजाही ज्यादा होने के कारण बीच-बीच में जाम की स्थिति भी नजर आई। पुलिस जवानों की सहायता से जाम को हटाया गया। शाह सतनाम चौक से लेकर डेरा तक वाहनों की लंबी कतार से लंबा जाम भी लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें