सिरसा यूनिवसिर्टी में शिक्षकों के साथ विद्यार्थी।
सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के प्राणी विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवीन शोध अवसर और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
विभाग के तीन विद्यार्थी उदित, प्रवीण, चारू का हाल ही में सरकारी सेवा में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के रूप में चयन इस बात का प्रमाण है कि यहां मिलने वाली शिक्षा व्यावसायिक स्तर पर सार्थक सिद्ध हो रही है। प्राणी शास्त्र में युवाओं का रुझान बढ़ रहा है। यह कहना है प्राणी विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. जोगिंद्र सिंह दूहन का।
दूहन ने बताया कि विभाग का उद्देश्य न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर छात्रों को अग्रसर करना है, बल्कि उन्हें समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिक के रूप में तैयार करना भी है। विभाग द्वारा विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर सीखने के अवसर भी प्रदान किए जाते हैं, जैसे कि शैक्षणिक भ्रमण, ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप कार्यक्रम जो उनके व्यावहारिक अनुभव को समृद्ध करते हैं।
विभाग के सहायक प्रो. डॉ. हरकृष्ण ने कहा कि विभाग का मिशन विद्यार्थियों को शोध उन्मुख ज्ञान प्रदान करना है, जिसके लिए सेमिनार, कार्यशालाएं और सम्मेलन में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाती है।