फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हाईटेक हुई सीडीएलयू की लाइब्रेरी, कार्ड स्कैन करो और अंदर जाओ

Sat, 27 May 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी अब हाईटेक हो गई है। जहां एक ओर लाइब्रेरी का डाटा ऑनलाइन फीड कर लिया गया है, वहीं दूसरी ओर अब विद्यार्थियों का प्रवेश भी डिजिटल तरीके से होगा। इसके लिए सीडीएलयू ने लाइब्रेरी के मुख्य गेट पर कोड स्कैनर स्थापित कर दिया है। साथ ही अब विद्यार्थियों को भी स्मार्ट कार्ड देने की योजना है। इससे सीडीएलयू के करीब 4500 विद्यार्थियों को लाभ होगा।
सीडीएलयू की लाइब्रेरी में आने वाले विद्यार्थियों की एंट्री पहले रजिस्टर पर होती थी। लेकिन अब कोड स्कैनर स्थापित कर दिया है। अब विद्यार्थियों को पहचान पत्र पर क्यूआर कोड दिया गया है। इसके स्कैन करने पर ही एंट्री दर्ज हो जाएगी। विद्यार्थियों को लाइब्रेरी में आते और जाते समय क्यू आर कोड से स्कैन करना होगा।
विज्ञापन

सीडीएलयू की लाइब्रेरी में करीब एक लाख 11 हजार पुस्तकें हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था कि कौन सी पुस्तक कहां है। ये भी पता नहीं चलता था कि पुस्तक इस समय लाइब्रेरी में है या नहीं। इसलिए सीडीएलयू के लाइब्रेरी प्रशासन ने लाइब्रेरी को डिजिटल करवा दिया। सभी पुस्तकों का रिकाॅर्ड कंप्यूटर में दर्ज करवा दिया है। सीडीएलयू की लाइब्रेरी में केयोस्क मशीन स्थापित हो चुकी है। इस मशीन के माध्यम से अब विद्यार्थियों को पता चल जाता है कि उनकी जरूरत की पुस्तक है या नहीं। इतना ही नहीं ये भी पता चल जाता है कि पुस्तक कब उपलब्ध होगी।

जल्द बनेंगे स्मार्ट कार्ड, एसएमएस से मिलेगी जानकारी
सीडीएलयू प्रशासन का प्रयास है कि जल्द ही सभी विद्यार्थियों का स्मार्ट कार्ड बनाया जाए। इस पर क्यू आर कोड के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी होंगी। कार्ड स्कैन करते ही विद्यार्थी का पूरा रिकाॅर्ड स्क्रीन पर नजर आ आएगा। साथ ही विद्यार्थियों को एसएमएस से पुस्तकें ईश्यू करवाने, पुस्तक जमा करवाने के रिमाइंड की जानकारी मिलेगी। इतना ही नहीं ये भी पता चलेगा कि कब तक पुस्तक जमा करवानी है।
विज्ञापन



लाइब्रेरी में नई सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी स्कैन के माध्यम से विद्यार्थियों की लाइब्रेरी में एंट्री शुरू हो गई है। साथ ही भविष्य में योजना है कि स्मार्ट कार्ड तैयार करवाए जाएं। इससे विद्यार्थियों का समय बचेगा। पुस्तकों की जानकारी भी मिल पाएगी। - प्रो. सिलंदर सिंह, लाइब्रेरियन,सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें