फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू ने पीजी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की दूसरी मेरिट सूची की जारी

Tue, 28 Jul 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थी 29 जुलाई रात 12 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करवाकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पीजी एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए तीसरी मेरिट सूची 30 जुलाई को जारी की जाएगी, जबकि फिजिकल काउंसिलिंग 5 अगस्त को आयोजित होगी। दूसरी मेरिट सूची में एमए पंजाबी ऑल इंडिया में मेरिट 75 प्रतिशत से 67.98 प्रतिशत तथा हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी में 61.72 से 58.46 प्रतिशत तक रही।
विज्ञापन

एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स इन पंजाबी में एचओजीसी श्रेणी की मेरिट 63.60 प्रतिशत और डिप्लोमा इन भगवद्गीता में 62.40 प्रतिशत रही। एमबीए में मेरिट 90.20 से 45.33 प्रतिशत, एमए इतिहास में एआई श्रेणी में 70.21 प्रतिशत तथा एचओजीसी में 61.33 से 58.92 प्रतिशत तक रही। एमएससी जियोग्राफी में एचओजीसी श्रेणी की मेरिट 79.76 से 64.03 प्रतिशत तक दर्ज की गई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित समय में संबंधित विभागों में जाकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाने के निर्देश दिए हैं। दस्तावेज सत्यापन के बाद विद्यार्थी ऑनलाइन फीस जमा करवाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। प्रशासन ने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी लेते रहने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें