संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची वीरवार को जारी कर दी है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न एमए, एमएससी, एमबीए तथा व्यावसायिक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की मेरिट सूचियां अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित की हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित कार्य दिवसों में संबंधित विभाग में पहुंचकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं।
दस्तावेज सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों को 25 जुलाई की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। निर्धारित समय सीमा तक फीस जमा नहीं कराने पर अभ्यर्थी का प्रवेश दावा निरस्त माना जा सकता है।
कुलसचिव सुनील कुमार के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार दूसरी मेरिट सूची 27 जुलाई तथा तीसरी मेरिट सूची 30 जुलाई को जारी की जाएगी। रिक्त सीटों के अनुसार 8 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग होगी।