फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकराई, चालक घायल

Fri, 24 Jul 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
टक्कर के बाद क्षतिगस्त कार व टूटा हुआ पोल।
विज्ञापन
पोल टूटने से ट्रांसफार्मर गिरा, घायल बठिंडा रेफर
विज्ञापन



फोटो 13

संवाद न्यूज एजेंसी

डबवाली। शहर की रामनगर कॉलोनी में बुधवार शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल टूट गया और उस पर लगा ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। हादसे में कार चालक मनप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार बूस्टिंग केंद्र के पास चालक के नियंत्रण खोने से टकराई। गनीमत रही कि टक्कर के समय विद्युत आपूर्ति बाधित थी जिससे बड़ा हादसा टल गया। आसपास के लोगों ने घायल मनप्रीत को कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनप्रीत को नागरिक अस्पताल डबवाली पहुंचाया गया जहां से गंभीर हालत में बठिंडा रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता बलवीर सिंह ने बताया कि विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें