फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू में पार्ट टाइम लेक्चरर के साक्षात्कार 5 और 6 नवंबर को

Wed, 30 Oct 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सीडीएलयू का प्रवेश द्वार। संवाद
विज्ञापन
फोटो 29
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए आठ विषयों के पार्ट टाइम लेक्चचरर के साक्षात्कार होंगे। इन विषयों के लिए पार्ट टाइम शिक्षक सीडीएलयू प्रशासन लेगा। साक्षात्कार 5 और 6 नवंबर को डीएन एकेडमिक अफेयर के कार्यालय में होंगे। साक्षात्कार देने वाले लेक्चरर को पीएचडी या नेट क्वालिफाई होना जरूरी है।

जानकारी के अनुसार पार्ट टाइम लेक्चरर को प्रत्येक लेक्चर के 750 रुपये दिए जाएंगे। उनका कम से कम वेतन 35,000 रुपये प्रतिमाह होगा। इसको लेकर कई विश्वविद्यालयों के पात्र विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से युवाओं को शिक्षण से जुड़ने का बेहतर मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विषय - साक्षात्कार समय
फिजिक्स - 5 नंबवर-सुबह 10:00 बजे .
हिंदी - 5 नवंबर-दोपहर 12:00 बजे
जुलॉजी- 5.नवंबर-दोपहर 2:00 बजे
भूगोल- 5 नवंबर-दोपहर 3:00 बजे
अंग्रेजी - 6 नवंबर-सुबह 10:00 बजे
राजनीतिक विज्ञान- 6 नवंबर- सुबह 11:00 बजे
कानून में राजनीतिक विज्ञान-6 नवंबर-दोपहर 12:30 बजे
लोक प्रशासन-6 नवंबर-दोपहर 2:30 बजे

कोट्स
पार्ट टाइम लेक्चरर का चयन किया जा रहा है। उसको लेकर नवंबर माह में साक्षात्कार होंगे। बेहतर शिक्षा विश्वविद्यालय में मिले और नए युवाओं को रोजगार मिले। इस दिशा में यह कार्य किया जाता है।
डऍ. आरके बंसल, कुलसचिव, सीडीएलयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें