फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएलयू कैंपस में स्पेशल काउंसिलिंग में खाली रह गई सीटें, एडमिशन के लिए दोबारा पोर्टल का प्रस्ताव भेजेगा कॉलेज प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय कैंपस में वीरवार को स्पेशल कांउसिलिंग खत्म हो गई। कोरोना के प्रभाव के कारण स्पेशल कांउसिलिंग के बाद भी सीटें खाली रह गए। अब सीडीएलयू कैंपस कॉलेज विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर से दोबारा एडमिशन पोर्टल खोलने का अनुरोध करेगा, ऐसे में विद्यार्थियों को एडमिशन लेने का अंतिम अवसर रहेगा। सीडीएलयू के लॉ विभाग में पांच वर्षीय एलएलबी में 60 सीटें स्पेशल कांउसिलिंग में भरी गईं।
विज्ञापन

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कैंपस कॉलेज में पहली, दूसरी और स्पेशल कांउसलिंग के बाद भी सीटें खाली रह गई है। जबकि वीरवार को स्पेशल कांउसलिंग में लॉ विभाग में पांच वर्षीय बीएएलएलबी की सभी 60 सीटें भरी गई। कैंपस कॉलेज में वीरवार को स्पेशल कांउसिलिंग हुई। जिसमें कि बीबीए होस्पीटलटी मैनेजमेंट में कुल 40 सीटों में से 26 पर ही आवेदन आए, 12 भरी र्गइं। जबकि 28 अभी भी खाली रह गई। बीकॉम आनर्स में कुल 60 सीटों पर 51आवेदन आए थे। 21 भरी गई और 39 खाली रह गई। बी कॉम टेक्शेशन में कुल 60 सीटों में 23 ने आवेदन किए थे। आठ ही भरी गई, 52 अभी भी खाली है। बीएससी टेक्सटाइल एंड फैशन टेक्नोलॉजी में कुल 40 सीटों पर 15 आवेदन आए थे, जिनमें से दस ही सीटों पर एडमिशन हुआ, 30 खाली रह गईं। बीएससी फूड साइंस में 40 सीट पर 14 आवेदन आए, तीन ने एडमिशन लिया, 37 खाली रह गई। बीजेएमसी में कुल 50 सीट पर पांच ने आवेदन किए था, दो ही भरी गई, 48 खाली रह र्गइं।
नेशनल कॉलेज में 40 ने दी प्रायोगिक परीक्षाएं
जिले के नेशनल कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन करवाया गया। इस दौरान बीएससी मेडिकल के 40 विद्यार्थियों ने अपनी प्रायोगिक परीक्षाएं दी। कोरोना संक्रमण के चलते 20-20 विद्यार्थियों का दो शिफ्टों में वाइवा भी लिया गया। इसी प्रकार अन्य कोर्स के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं करवाई जाएगी। वहीं महिला महाविद्यालय का प्रशासन भी प्रायोगिक परीक्षाएं करवाने को लेकर तैयारियां करने में जुटा हुआ है। महिला कॉलेज में शुक्रवार से प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी। जिसमें छात्राएं ऑनलाइन अपने प्रायोगिक परीक्षा दे सकेंगे, जिनका वाइवा भी ऑनलाइन ही लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोट्स
वीरवार रात 12 बजे तक आवेदन करने का समय था। सीटें खाली रहने का ब्यौरा आते ही हम डीन एकेडमिक अफेयर को दोबारा से एडमिशन के लिए पोर्टल खोलने का प्रस्ताव भेजेंगे।
विज्ञापन

-प्रो. सुरेंद्र कुंडू, प्रिंसिपल कैंपस कॉलेज, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें