फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीबीएसई 10वीं का शानदार रिजल्ट, छात्राओं ने फिर मारी बाजी

Wed, 15 Apr 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
छात्रा छवि के माता - पिता मिठाई ​खिलाकर बधाई देते हुए।
विज्ञापन
स्कूलों ने अपने टॉपर किए सम्मानितए रानियां क्षेत्र में छात्राओं का दबदबा, कई विद्यार्थियों ने 95 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए
विज्ञापन

फोटो- 40 से 54
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया। बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में एक बार फिर छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। बोर्ड की तरफ से कोई भी टॉपर नहीं निकाला गया। स्कूलों ने अपने-अपने स्तर पर टॉपर निकाले हैं।
डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के 104 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी ने अच्छे अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। विद्यालय की छात्रा छवि खुराना ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। राघव शर्मा ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। असिधा ने 96 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के 17 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक, 46 विद्यार्थियों ने 80 फीसदी से अधिक व 69 विद्यार्थियों ने 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल प्राचार्य राजीव उतरेजा ने इस शानदार उपलब्धि पर विद्यार्थियों, अभिभावकों व स्टाफ सदस्यों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

शत-प्रतिशत रहा परिणाम
सतलुज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल निदेशक नवजीत सिंह सरकारीया ने बताया कि दसवीं बोर्ड की कक्षा में सानवी रोहिल ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। कल्पना कम्बोज ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रणव गल्होत्रा ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। सानवी व भारती चौधरी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करके चौथा, अंशिका जैन ने 97.6 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। दसवीं बोर्ड में सतलुज पब्लिक स्कूल के 33 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक और 88 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से, 122 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत व 145 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर मैरिट हासिल की। विद्यालय के दृष्टिबाधित छात्र मेधांश सोनी ने अध्यापकों के स्नेह व कुशल मार्गदर्शन द्वारा निरंतर प्रयास से 96.8 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय के गौरव को बढ़ाया।
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रहा परिणाम
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल सिरसा ने कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है। परम चावड़ा और सुवित्ती बेनीवाल ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। परम चावड़ा ने हिंदी (99 प्रतिशत) और अंग्रेज़ी (98 प्रतिशत) में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट भाषा दक्षता का प्रदर्शन किया। वहीं सुवित्ती बेनीवाल ने सामाजिक विज्ञान में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। कामाक्षी और स्नेहप्रीत ने सूचना प्रौद्योगिकी में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

रानियां के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, लड़कियों ने मारी बाजी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में रानियां क्षेत्र के प्रमुख स्कूलों के विद्यार्थियों ने नाम रोशन किया है। लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। परिणाम घोषित होते ही स्कूलों में खुशी का माहौल देखने को मिला और विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा पलक ने 483 अंक (96.6 फीसदी) प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। वहीं द जीनियस स्कूल की छात्रा सरूची ने भी 483 अंक (96.6 फीसदी) प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र आदित्य जैन ने 480 अंक (96 फीसदी हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं सेंट सोल्जर स्कूल की छात्रा इशमीत ने 480 अंक (96 फीसदी) प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
द गुरुकुल स्कूल की छात्रा तनिष्का ने 473 अंक (94.6 फीसदी) अंक हासिल किए। इसके अलावा, डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा खुशी ने 90 फीसदी अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वीएन स्कूल के प्रिंसिपल जॉबनजीत सिंह, द गुरुकुल स्कूल के प्रिंसिपल रघुवीर सिंह व सुखराज सिंह, सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल फादर एलेक्स, तथा सेंट सोल्जर स्कूल के प्रिंसिपल विक्रम मोमी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


राजकीय मॉडल स्कूल का रहा शानदार परिणाम
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, अनाज मंडी का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शानदार रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। गोकुल ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, वहीं वंश ने 81.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान और जतिन ने 89.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं नूर ने 74.5 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विद्यार्थियों के साक्षात्कार:::
छात्रा छवि, डीएवी प्रथम स्थान

छात्रा छवि खुराना ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छवि ने बताया कि उसने किसी प्रकार की कोचिंग का सहारा नहीं लिया बल्कि स्कूल शिक्षकों के मार्गदर्शन में ही पढ़ाई की। दिसंबर और जनवरी के दौरान उसने विशेष रूप से विज्ञान विषय पर फोकस किया और लगातार अभ्यास किया। छात्रा के अनुसार उसने डेली स्टडी प्लान बनाकर पढ़ाई की और जरूरत पड़ने पर देर रात तक पढ़ाई भी की। लाइब्रेरी में समय बिताकर उसने अपने विषयों को और मजबूत किया। सफलता के लिए उसने सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। अब नॉन-मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना कॅरिअर बनाना चाहती है।

छात्र राघव शर्मा, डीएवी स्कूल, द्वितीय स्थान
छात्र राघव शर्मा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया है। राघव ने बताया कि उन्होंने घर पर ही सेल्फ स्टडी के जरिए तैयारी की। नियमित रूप से डेली स्टडी प्लान बनाकर पढ़ाई की। उनका रूटीन मैथ्स से शुरू होता था, इसके बाद वे साइंस, अंग्रेजी और सोशल साइंस की पढ़ाई करते थे। परीक्षा के दौरान वे देर रात तक पढ़ाई करते थे और जरूरत पड़ने पर सोशल मीडिया का भी सीमित रूप से शैक्षणिक सहायता के लिए उपयोग किया। राघव के पिता अमित शर्मा मॉडल स्कूल, अनाज मंडी में कार्यरत हैं जबकि उनकी माता मधु शर्मा एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। राघव का लक्ष्य नॉन-मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए आईआईटी में प्रवेश लेना है।



असिधा, डीएवी स्कूल, तृतीय स्थान
असिधा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। असिधा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी माता सुशीला बिश्नोई को दिया, जो बुटीक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। असिधा ने बताया कि वह रोजाना पढ़ाई के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करती थीं। वह डेली टॉपिक के अनुसार टारगेट बनाकर पढ़ाई करती थीं जिससे उनकी तैयारी मजबूत होती गई। उन्होंने सोशल मीडिया पूरी तरह नहीं छोड़ा लेकिन उसका उपयोग काफी कम कर दिया ताकि पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे सकें। परिवार की परिस्थितियों के बावजूद असिधा ने हिम्मत नहीं हारी। उनके पिता नहीं हैं जबकि उनका भाई बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। असिधा का सपना भविष्य में पायलट बनकर देश की सेवा करना है।

छात्र युवराज मित्तल, 98.6 फीसदी, दी सिरसा स्कूल
दी सिरसा स्कूल के छात्र युवराज मित्तल ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। युवराज युवराज ने बताया कि उन्होंने किसी खास स्टडी प्लान का पालन नहीं किया बल्कि रोजाना 3-4 घंटे नियमित पढ़ाई पर ध्यान दिया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया का उपयोग पूरी तरह बंद नहीं किया, लेकिन उसे संतुलित तरीके से इस्तेमाल किया। युवराज का भविष्य में नॉन-मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने का लक्ष्य है। उनके पिता प्रदीप कुमार एक व्यवसायी हैं जबकि उनकी माता गृहिणी हैं।
छात्रा सानवी, 99.6 फीसदी

छात्रा सानवी रोहिल ने 10वीं में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। सतलुज पब्लिक स्कूल की सानवी का कहना है कि उसने अलग-अलग बुक्स से प्रश्नों का चयन कर अपनी पढ़ाई की। जिन विषयों में दिक्कत आई उसे दूर करने में मम्मी-पापा के अलावा स्कूली अध्यापकों का बड़ा रोल रहा है। उन्होंने कहा कि कभी भी पढ़ाई को लेकर स्ट्रेस नहीं लिया। उसका लक्ष्य डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है। सानवी ने कहा कि वह हमेशा 4 से 5 घंटे पढ़ाई करती थी।
विज्ञापन


कल्पना, 99 फीसदी
सतलुज पब्लिक स्कूल की छात्रा कल्पना कंबोज ने 10वीं में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर लिस्ट में शामिल हुई है। छात्रा कल्पना ने बताया कि उसका पढ़ाई पर हमेशा फोकस रहा है। एग्जाम के समय पूरा-पूरा दिन पढ़ाई करती थी। उसने टयूशन का सहारा नहीं लिया। स्कूल से भी गाइडेंस मिलती थी। वह हमेशा 6 से 8 घंटे पढ़ाई करती थी। स्ट्रेस दूर करने के लिए बच्चों के साथ खेलती थी। उसका लक्ष्य डॉक्टर बनना है। अब वह हिसार में नीट की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें