फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्कूटी की डिक्की से नशे की गोलियों-कैप्सूल की खेप पकड़ी, दो सगे भाई और उनका दोस्त गिरफ्तार, 72,285 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद

Tue, 13 Oct 2026 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। स्कूटी की डिक्की में नशीली दवाओं का जखीरा लेकर घूम रहे दो सगे भाइयों समेत तीन दोस्तों को सीआईए पुलिस ने काबू किया। पुलिस ने अनाज मंडी क्षेत्र में पंजाब ढाबे के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरतगढ़िया बाजार निवासी सोनू, उसके भाई दीपक और जेजे कॉलोनी निवासी पवन से नशे की 72,285 गोलियां और कैप्सूल बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों और बरामद दवाओं को आगामी कार्रवाई के लिए ड्रग्स निरीक्षक के हवाले कर दिया। सीआईए सिरसा प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि टीम सोमवार रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान अनाज मंडी क्षेत्र में पंजाब ढाबे के पास स्कूटी के साथ खड़े तीन युवक पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने रोककर कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
इसके बाद पुलिस ने ड्रग्स निरीक्षक सुनील कुमार की मौजूदगी में स्कूटी की तलाशी ली गई। डिक्की में रखे डिब्बों से नशे की 72,285 गोलियां और कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए तीनों युवकों को ड्रग्स निरीक्षक के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें