फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिला अदालतों में पेपरलेस फाइल होंगे केस, समय और रुपये की होगी बचत

Mon, 02 Oct 2023 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा।
विज्ञापन

जिला अदालतों में ई-फाइलिंग सिस्टम से जल्द ही सिविल व क्रिमिनल केस पेपरलेस फाइल होंगे। इसके लिए वकीलों को अपना लॉगिन बनवाना होगा। इसके लिए उन्हें अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी व बार एसोसिएशन की पंजीकरण संख्या ई फाइलिंग पोर्टल पर दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन

ई-फाइलिंग सिस्टम का उद्देश्य तकनीकी समाधान अपनाकर पेपरलेस फाइलिंग को बढ़ावा देना है। इससे समय और रुपये की बचत होगी। ई-फाइलिंग सिस्टम का उपयोग हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के बार काउंसिल में प्रैक्टिस करने वाले किसी भी वकील द्वारा किया जा सकता है। जिला बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट प्रयाग राज का कहना है कि ई-फाइलिंग सिस्टम बहुत अच्छी तकनीक है। वकील ई-फाइलिंग के माध्यम से अपना लॉगिन बना सकते हैं। वकील को यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा। इसके बाद वकील कोई भी केस फाइल करता है तो उस केस के संबंधित दस्तावेज अपने लॉगिन से अपलोड करने होंगे। इससे अदालतों में ज्यादातर कामकाज पेपरलेस हो जाएगा और समय की भी बचत होगी। अभी कागजों पर काफी रुपये खर्च होते हैं। कुछ समय बाद ई-फाइलिंग सिस्टम की शुरुआत होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें