फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दुकानदार के साथ मारपीट करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 08 Feb 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड़ी। गांव रोहन निवासी दुकानदार ने मारपीट का आरोप लगाते हुए रोड़ी थाना में छह लोगों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने सुखपाल सिंह पुत्र चानन सिंह, हुसन सिंह पुत्र रब सिंह, सोनी सिंह पुत्र चानन सिंह, नारा सिंह पुत्र रब सिंह, सतनाम सिंह पुत्र शंकर सिंह और धर्मू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

रोहन निवासी सोनी सिंह ने बताया कि वह गांव में नाई का काम करता है। वह 5 फरवरी को अपनी दुकान में काम कर रहा था। तभी उसकी दुकान के सामने तीन लड़के मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। जबकि दो लड़के उसकी दुकान के अंदर खड़े थे। उसी समय रोहन निवासी सुखपाल ने पत्थर उठाकर उसकी दुकान के शीशे पर मारा। जब वह बाहर आया तो सोनी सिंह ने उसके हाथ पर लाठी से वार किया, जिससे उसे हाथ पर चोट लगी। इसके बाद सभी ने उस पर हमला कर दिया। जब वह उनसे छुड़वाकर भागे तो आगे उसकी माता मलकीत कौर आ गई। हमलावरों ने उसकी माता पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। जब पड़ोस के लोग वहां इकट्ठा हो गए तो हमलावर वहां से फरार हो गए।
वह अपनी मां के साथ घर आ गया। तभी हमलावर उसके घर पर आए और उसे, उसकी पत्नी और मां से गाली गलौज किया। उसकी गर्भवती पत्नी के ऊपर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। उसने डायल 112 पर कॉल की तो पुलिस आई और एंबुलेंस का इंतजाम कर उन्हें सरकारी अस्पताल कालांवाली पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने मरहम-पट्टी कर सरकारी अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया। रोड़ी पुलिस ने सुखपाल सिंह पुत्र चानन सिंह, हुसन सिंह पुत्र रब सिंह, सोनी सिंह पुत्र चानन सिंह, नारा सिंह पुत्र रब सिंह, सतनाम सिंह पुत्र शंकर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें