फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सिरसा में व्यापारी को हनीट्रेप में फंसाने का मामला, फतेहाबाद पुलिस का पुलिस कर्मचारी व महिला गिरफ्तार

Sun, 25 May 2025 10:51 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद पुलिस में एसपीआईओ होने के कारण वह पुलिस का डर दिखाने लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि व्यापारी ने इस मामले में उन्हें शिकायत दी और एक टीम बनाकर व्यापारी के साथ भेजी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव कालांवाली में ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले व्यापारी जिम्मी को बलात्कार के झूठे केस में फंसाने का मामला सामने आया है। इस मामले में फतेहाबाद पुलिस में एसपीआईओ के पद पर कार्यरत पुलिस कर्मी व उसकी महिला साथी को पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये पीडि़त से लेते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस आज अदालत में पेश करेंगी। वहीं, इस मामले में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई है कि दोनों आरोपियों ने मिलकर कालांवाली के कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस इसी एंगल से मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


कालांवाली थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि कालांवाली में ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले व्यापारी जिम्मी ने शिकायत दी थी कि वह गांव जगमालवाली की रमनदीप कौर के संपर्क में आया था। दोनों से आपसी बातचीत हुई । इसके बाद रमनदीप कौर ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया कि वह उसे बलात्कार के केस में फंसाएगी। यदि उसने पांच लाख रुपये नहीं दिए। इस दौरान उसका परमजीत सिंह निवासी पक्का शहीदा भी व्यापारी को फोन कर धमकाने लगा।

फतेहाबाद पुलिस में एसपीआईओ होने के कारण वह पुलिस का डर दिखाने लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि व्यापारी ने इस मामले में उन्हें शिकायत दी और एक टीम बनाकर व्यापारी के साथ भेजी गई। व्यापारी ने जैसे ही डेढ़ लाख रुपये दोनों को दिए, तभी पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों को रिमांड पर लेकर मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी कि इस सारे खेल में अब तक इन लोगों ने कितनों का इस प्रकार फसाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें