फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिसूचक गालियां व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डिंग थाना पुलिस ने एसपी के आदेशों पर राजस्थान के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें राजा राम पुत्र आद राम, हीरा लाल सहारण पुत्र हजारी लाल व संत लाल शर्मा पुत्र रामचंद्र निवासी नूआं, तहसील भादरा, जिला हनुमानगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव दड़बी निवासी गिरधारी ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता है। उपरोक्त लोगों ने उसके पिता व भाई के खिलाफ गोगामेड़ी थाने में झूठा केस दर्ज करवाया था। जिसमें उसके पिता व भाई की कोई भूमिका नहीं थी। इन लोगों ने मेरी भाभी के साथ मिलकर उन्हें झूठा फंसाया। 5 जून की शाम को उपरोक्त तीनों गाड़ी लेकर गांव में पहुंचे और उसे व परिवार के लोगों को अभद्र गालियां देनी शुरू कर दी। यही नहीं जातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि ज्यादा दिन हमारे से नहीं बचोगे। तीनों ने धमकी दी कि तेरी बहू से मिलकर तेरे खिलाफ भी केस दर्ज करवाकर अंदर करवाएंगे। उस वक्त वह अपनी बहन के साथ घर में था और अन्य परिजन बाहर गए हुए थे। इस पर उसने तुरंत कंगनपुर निवासी अपनी बहन की सास को फोन कर सूचना दी। जिस पर बहन के सास-ससुर कुछ ही देर में गांव में पहुंच गए। परिवार के लोगों ने छत पर चढ़कर शोर मचाया तो आसपास के लोगों को आता देखकर तीनों धमकी देते हुए मौके से भाग गए। गिरधारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों के पास अवैध हथियार भी है और वे कभी भी उसके परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए तुरंत प्रभाव से इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें