फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फायरिंग मामले में 11 पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। गांव किंगरे में दो गाड़ियों में सवार लोगों की ओर से फायरिंग करने व एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने घायल के बयान पर 10-11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में गुरसेवक सिंह निवासी गांव किंगरे ने बताया कि 27 मई को वह दुकान से सामान लेकर वापस घर आ रहा था। इसी दौरान दो गाड़ियों में सवार कुछ लोगों ने उसे घेरकर मारपीट करते हुए फायर किए। फिर सभी आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वापस गाड़ियों में सवार हो कर मौके से फरार हो गए।

इस मारपीट में उसे काफी चोटें आईं, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गुरसेवक ने बताया कि इस वारदात में गांव के ही गुरदीप सिंह उर्फ गीटा, गगनदीप उर्फ गग्गी, मंजीत उर्फ पप्पा, हुसनप्रीत उर्फ हुसना, आकाशदीप उर्फ काशु, गुरप्रीत उर्फ गोपी व गुरप्रीत उर्फ गोरा और 3-4 लोग शामिल थे।
विज्ञापन


गुरसेवक के मुताबिक, आरोपी गुरदीप उर्फ गीटा व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ उसने नशा बेचने के आरोप में पुलिस अधीक्षक को शिकायत की थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उक्त वारदात की। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने उपरोक्त सात लोगों को नामजद व 3-4 अन्य के खिलाफ रास्ता रोकने, मारपीट करने, फायरिंग कर दहशत फैलाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें