फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, व्यापारी की मौत

Mon, 25 Nov 2024 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव मांगेआना के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में व्यापारी आशु की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को हल्की चोटें आईं हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई संजय कुमार ने बताया कि व्यापारी आशु पुत्र रमेश की रविवार को अपने परिवार के साथ कालांवाली से डबवाली लौट रहा था। सुबह 11 बजे के करीब गांव मांगेआना के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल आशु और परिवार के अन्य लोगों को डबवाली के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद आशु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें