फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पिस्तौल व कारतूस सहित कार सवार काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। सीआईए स्टाफ सिरसा ने खास सूचना के आधार पर कार सवार गांव गदराना निवासी गुरसिमरन उर्फ गुरी को 315 बोर के एक अवैध पिस्तौल व तीन कारतूस सहित काबू किया है। वहीं इस दौरान कार में सवार 5-6 अन्य युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। आरोपी युवक पुरानी रंजिश के कारण दूसरे पक्ष के लोगों की तलाश में घूम रहे थे।
विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने कुल आठ के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धारा के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी सुखजीत सिंह ने बताया कि सीआईए टीम को गश्त के दौरान सूचना के आधार पर टीम जब बडागुढ़ा बस स्टैंड के निकट पहुंची तो पुलिस को देखकर आरोपियों ने अपनी कार मोड़कर भगा ली।

पुलिस ने आरोपियों की कार का पीछा शुरू कर कार को रोका तो गांव बडागुढ़ा के निकट दौलतपुरखेड़ा रोड पर 5-6 युवक कार से उतर भागने लगे जिनमें से एक युवक को पुलिस ने काबू कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का एक अवैध पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी गुरसिमरन ने बताया कि कार उसकी है और उसके साथ कार में गांव कमाल निवासी लखवीर सिंह, गांव गदराना निवासी गुरप्रीत सिंह, गांव जलालआना निवासी निंजा, गांव बडागुढ़ा निवासी सुख व संदीप उर्फ सीपा और कालांवाली निवासी अभय सवार थे जो कार से उतरकर भाग गए।

आरोपी ने बताया कि कुछ समय पूर्व गांव तख्तमल निवासी जग्गा गैंगस्टर के लड़के गुल्लू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथी गांव गदराना निवासी गग्गू का मर्डर कर दिया था। इसी रंजिश के कारण वह और उसके साथी हथियार लेकर गुल्लू व उसके साथियों की तलाश में इलाके में घूम रहे थे।

आरोपी गुरसिमरन ने बताया कि वह उक्त अवैध पिस्तौल व कारतूस गांव गदराना निवासी लखविंद्र उर्फ लक्की से खरीद कर लाया था। इस संबंध में आरोपी गुरसिमरन के अलावा लखवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, निंजा, सुख, संदीप उर्फ सीपा, अभय और पिस्तौल बेचने वाले आरोपी लखविंद्र उर्फ लक्की सहित आठ लोगों के खिलाफ बडागुढ़ा थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें