फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान जा रही महिला पुलिस कर्मियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त पिकअप से टकराई, एसआई सहित तीन घायल

विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
गोरीवाला (सिरसा)। नेशनल हाईवे 9 पर गांव सांवत खेड़ा के पास शनिवार अलसुबह पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी में सवार तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों व राहगीरों ने पुलिस कर्मियों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां महिला पुलिस एसआई को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जबकि दो अन्य पुलिस कर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सिरसा महिला पुलिस थाने में कार्यरत सब इंस्पेक्टर लाली देवी अपने अन्य दो पुलिस कर्मियों के साथ मामले की जांच के लिए गंगानगर के लिए रवाना हुई। हाईवे पर स्थित सांवत खेड़ा गांव के पास पहले से ही सड़क के बीच में बांसों से भरी पिकअप पलटी हुई थी। कोहरे में दिखाई न देने के कारण पुलिस की गाड़ी पिकअप से जा टकराई। जिससे गाड़ी में सवार सब इंस्पेक्टर लाली देवी, महिला पुलिसकर्मी सुमन व गाड़ी चालक शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों व राहगीरों ने तीनों पुलिसकर्मियों को गाड़ी से बाहर निकाल कर नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जिसमें सब इंस्पेक्टर लाली देवी को गंभीर चोटों के कारण रेफर कर दिया गया। वहीं ड्राइवर शेर सिंह व पुलिसकर्मी सुमन को कम चोटें आई। वहीं सब इंस्पेक्टर लाली देवी की गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें