फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। गांव देसूमलकाना व गांव हस्सू के बीच एक कार ने बाइक पर सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान लक्ष्मण सिंह निवासी गांव हस्सू के रूप में हुई है। घटना के बाद कालांवाली पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक के भाई फतेहबीर सिंह निवासी गांव हस्सू ने बताया कि उसका भाई लक्ष्मण सिंह अपने साथी नायब सिंह निवासी गांव हस्सू के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से गांव देसूमलकाना में गए थे। जब वह काम करके वापस गांव में अपने घर आ रहे थे। तब वह भी उनके पीछे बाइक पर जगतार सिंह निवासी गांव हस्सू के साथ आ रहा था। इस दौरान उनके देखते समय एक कार ने सामने से उन्हें टक्कर मार दी। जिससे लक्ष्मण सिंह व नायब सिंह बाइक से नीचे गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद वह लक्ष्मण सिंह को तलवंडी साबो पंजाब के सरकारी अस्पताल में ले गए। जबकि नायब सिंह को उनके परिवारजन सिरसा अस्पताल ले गए। लक्ष्मण सिंह दुर्घटना में लगी चोट का दर्द सहन ना कर पाया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण सिंह के दो भाई और एक बहन है। लक्ष्मण सिंह मेहनत मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें