फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा में कार ने 4 लोगों को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर

Fri, 11 Apr 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बडागुढ़ा क्षेत्र के बीरूवाला गुढ़ा में बुधवार देर शाम को अंडे की रेहड़ी के पास खड़े लोगों को कार सवार व्यक्ति ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। टक्कर लगने से चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है और निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद दूसरे लोगों ने डायल 112 पर हादसे की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने घायल को सिरसा नागरिक अस्पताल पहुंचाने के साथ अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कार को पुलिस जब्त कर थाने में ले गई।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को बड़ागुढ़ा के मुख्य चौक के अंडे की रेहड़ी पर कुछ लोग खड़े थे। वहीं, कुछ लोग दूसरी रेहड़ियों से सामान खरीद रहे थे। तभी अचानक एक गाड़ी आई और पीछे से उनको टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि रेहड़ी दूर खेत में जा गिरी। हादसे के बाद लोगों में अफरतफरी मच गई।
विज्ञापन

अस्पताल में दाखिल बड़ागुढ़ा क्षेत्र निवासी घायल संदीप ने बताया कि उसने पानी पीने के लिए वीरूवाला में बाइक रोकी थी। तभी वीरूवाला गुढा में यह हादसा हो गया। घायल वीरूवाला निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह सभी रेहड़ी के पास खड़े थे। तभी पीछे गाड़ी ने टक्कर मार दी। वीरूवाला निवासी एक व्यक्ति को चोट लगी है, जो ईंट-भट्ठे पर काम करता है। एक घायल के बारे में पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें