फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रोडवेज बस व कार में सीधी भिड़ंत में कार चालक की मौत

Tue, 17 Dec 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव पोहड़का के नामचर्चा घर के समीप घटना की जांच करते पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
ऐलनाबाद। खंड के गांव पोहड़का के नामचर्चा घर के समीप एक रोडवेज की बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें सिरसा निवासी कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में मौजूद सवारियां पूरी तरह सुरक्षित है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर मामले की जांच की।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब 2 बजे ऐलनाबाद से सिरसा की तरफ जा रही एक हरियाणा रोडवेज की बस जैसे ही पोहड़का के नामचर्चा घर के पास पहुंची तो सामने से आ रही कार से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से बस के नीचे घुस गया। कार चालक सिरसा के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय कृष्ण गोपाल पुत्र मोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि बस में मौजूद सवारियों को किसी तरह की कोई चोटें नहीं आई है।
पुलिस ने मृतक कार चालक का शव कब्जे में लेकर उसके परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें