पंजाब के रहने वाले शख्स से खरीदकर लाया था, दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की डबवाली यूनिट ने मंगलवार को तेजाखेड़ा रोड पर स्थित आईटीआई के पास एक कार से हेरोइन बरामद की। इस मामले में कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद हेरोइन की कीमत 11 लाख रुपये बताई गई है। इसका वजन 59.680 ग्राम है।
गिरफ्तार आरोपी अनिरुद्ध ढाणी ढाबा रोड, गांव चौटाला का निवासी है। यूनिट इंचार्ज एसआई राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को डबवाली क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
इसी दौरान उन्हें सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, चौटाला निवासी अनिरुद्ध हेरोइन बेचने का काम करता है। वह अपनी कार लेकर आईटीआई के पास तेजाखेड़ा रोड पर चिट्टा बेचने की फिराक में खड़ा था।
गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई
टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और एक कार को आते देखा। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने कार को रोककर तलाशी ली जिसमें 59.680 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार चालक अनिरुद्ध ने पूछताछ में बताया कि उसने यह हेरोइन पंजाब के अबोहर शहर से खरीदी थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर डबवाली थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।