फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी का टैंक फुल करवाकर कार चालक बिना पैसे दिए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर ओढां में स्थित एक पेट्रोल पंप से रविवार देर रात्रि कार सवार एक व्यक्ति तेल डलवाकर बिना पैसे दिए फरार हो गया। हालांकि पंप संचालकों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन

एसडी पेट्रोज के कारिंदे सुरेश कुमार के मुताबिक रविवार देर रात्रि वे खाना खाने के लिए बैठे थे। उसी समय एक सेंट्रो कार आकर रुकी। कार में चालक अकेला ही था और उसने मास्क लगाया हुआ था। चालक ने कार से उतरकर शौचालय की ओर जाते हुए कारिंदे को टंकी फुल करने के लिए कहा। कारिंदे के मुताबिक कार में 2865 रुपये का पेट्रोल डला। चालक शौचालय से आते ही कार में बैठा और फरार हो गया। वारदात की सूचना कारिंदे ने पंप मालिक को दी। कंट्रोल रूम में दी गई सूचना के बाद जिलेभर के पुलिस थानों में संदेश भिजवाया गया। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में गाड़ी के नंबर की सही पहचान नहीं हो पा रही।
ओढां थाना प्रभारी कांशीराम ने बताया कि इस विषय में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। इस मामले में पंप के कारिंदों की भी लापरवाही सामने आ रही है। क्योंकि यह वारदात रविवार देर रात की बताई जा रही है। पंप के बंद होने के समय भी कारिंदों ने पंप को खुला रखा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते आठ मार्च को भी पंजुआना के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप से कार सवार एक व्यक्ति 500 रुपये का तेल डलवाकर बिना पैसे दिए फरार हो गया था। हालांकि गाड़ी के नंबरों की पहचान भी हो गई थी, लेकिन बडागुढ़ा पुलिस फिर भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें