फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हाईवे पर लोहे की ग्रिल से टकराई कार, बाल-बाल बचा सवार

Wed, 12 Aug 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ओढ़ां। दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
दुर्घटन का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा
विज्ञापन

फोटो 6
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव ओढ़ां में अनाज मंडी के निकट बुधवार अलसुबह एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे के बीच लगी लोहे की ग्रिल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में एक ही व्यक्ति सवार था जो बाल-बाल बच गया। दुर्घटना का कारण सवार व्यक्ति को झपकी आना बताया गया है।
गांव कागदाना निवासी संजय कुमार पंजाब के मलोट में एक निजी अस्पताल में चिकित्सक हैं। संजय बुधवार अलसुबह अपनी कार से मलोट की तरफ अपने गांव के लिए जा रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर हाईवे के बीच बने डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल से जा टकराई। दुर्घटना के बाद कार ग्रिल के ऊपर चढ़ कर अटक गई।
विज्ञापन

तेज धमाके की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और राहगीरों की सहायता से कार में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। दुर्घटना में कार के सेफ्टी एयरबैग खुलने के चलते चालक की बच गई लेकिन कार का काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन

सूचना के बाद ओढ़ां पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटना का जायजा लिया। एएसआई लक्खा राम ने बताया कि कार सवार व्यक्ति को झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना हुई। कार में सवार बाल-बाल बच गया है। इस संबंध में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें