फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जीएसटी विभाग की छापेमारी के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 21 Jul 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन करते व्यापारी।
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा- जांच के नाम पर न बनाया जा रहा भय का माहौल, गलत तरीके की कार्रवाई का करेंगे विरोध
विज्ञापन



मंगलवार को बाजार बंद रखने का एलान
फोटो 6

सिरसा। जीएसटी विभाग की छापे के विरोध में सोमवार को आयरन टूल्स एवं ट्यूबवेल एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा ने इसकी अध्यक्षता की। व्यापारियों ने जीएसटी विभाग की कार्रवाई पर रोष जताते हुए मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया।
जिला प्रधान हीरालाल शर्मा ने प्रदर्शन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। व्यापारी नियमित रूप से कर देकर देश के विकास में योगदान देते हैं। शर्मा ने बताया कि यदि किसी व्यापारी से कोई गलती होती है तो नियमों के अनुसार जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

हीरालाल ने बड़ी संख्या में अधिकारियों को भेजकर बाजार में भय का माहौल बनाने को अनुचित बताया। व्यापारी पहले ही नोटबंदी, कोरोना महामारी और आर्थिक मंदी की मार झेल चुके हैं। ऐसे में जीएसटी विभाग की छापेमारी से व्यापारियों में रोष बढ़ रहा है। विरोध स्वरूप आयरन टूल्स एवं ट्यूबवेल से जुड़े व्यापारी मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।

व्यापारियों की चेतावनी
व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद बियानी ने कहा कि व्यापारियों को कानून का पालन करने में कोई आपत्ति नहीं है लेकिन किसी भी व्यापारी को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए। शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग और महासचिव सुरेश गोयल ने बताया कि अभी व्यापारियों ने एक दिन बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगामी बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन


छापेमारी के तरीके पर आपत्ति
आयरन-टूल्स एवं ट्यूबवेल एसोसिएशन के प्रधान अजय भारद्वाज ने छापेमारी के तरीके को निंदनीय बताया। उन्होंने सरकार से मांग की कि व्यापारियों को परेशान करने वाली कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। प्रदर्शन में व्यापार मंडल के पदाधिकारी और काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें