फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: व्यापारी पर हमला कर सोने का लॉकेट व नकदी लूटी

Mon, 26 Oct 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो-तीन गाड़ियों में आए थे हमलावर, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हिसार रोड पर एक व्यापारी से मारपीट कर लूटपाट की वारदात हुई है। अज्ञात युवकों ने व्यापारी हेमंत जिंदल पर हमला किया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
रानियां निवासी हेमंत जिंदल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया। उन्होंने बताया कि 24 अक्तूबर को वह निजी काम से सिरसा-हिसार रोड पर खैरपुर कॉलोनी के पास से गुजर रहे थे।
विज्ञापन

एक कट से मुड़ते समय एक स्कार्पियो गाड़ी ने उनका रास्ता रोक लिया। गाड़ी से उतरे कई लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घबराकर हेमंत वहां से निकल गए।
शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद हेमंत सचदेवा टी स्टॉल के पास पानी लेने गए। वहां दो-तीन गाड़ियों में सवार लोग उनकी गाड़ी के आगे आकर रुक गए। आरोप है कि छह-सात युवकों ने रॉड व डंडों से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने हेमंत का मोबाइल व गाड़ी में रखा सामान छीनने का प्रयास किया। मोबाइल नीचे गिरने पर कुछ लोगों ने उनका गला दबाकर मारने की कोशिश की। हमलावर सोने का लॉकेट और जेब में रखी नकदी छीनकर भाग निकले। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें