फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें नहीं रुकने के विरोध में हाईवे पर डटे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
 बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव साहुवाला प्रथम में रोडवेज बस सेवा से क्षुब्ध विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 10 को बाधित कर परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इससे कुछ देर के लिए दोनों और वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंचे टीएम आत्माराम ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने छात्रों को समझा बुझाकर आधा घंटे से लगा जाम बहाल करवाया। सोमवार सुबह साहुवाला प्रथम और आसपास के गांवों के छात्र बस स्टैंड पर पहुंचे, जहां रोडवेज की बसें न रुकने के चलते नाराज होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जाम कर दिया।
विज्ञापन


 छात्रों का कहना था कि वे सिरसा पढ़ने जाते हैं, जहां उन्हें रोडवेज चालकों की मनमानी का शिकार होना पड़ता है। चालक उन्हें देखकर बसें भगा लेते हैं, जिस कारण उन्हें कॉलेज में देर तो होती ही है, बल्कि अन्य साधनों द्वारा सफर तय करना पड़ता है। ये समस्या एक दिन की नहीं है। उन सभी ने बाकायदा बस पास बनवा रखे हैं, फिर भी उन्हें हर रोज इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 जाम की सूचना पाकर ग्राम सरपंच और अन्य लोगों ने छात्रों को जैसे तैसे समझाकर जाम खुलवाया कि वे उच्चाधिकारियों से बात करेंगे। छात्रों ने करीब आधे घंटे तक राजमार्ग को बाधित रखा। कुछ समय बाद सिरसा रोडवेज के टीएम आत्मा राम मौके पर पहुंचे तब तक छात्र जाम खोल चुके थे।
विज्ञापन


टीएम ने बताया कि उन्हें पता है कि बसें नहीं रुकती, जिस कारण छात्रों को परेशानी होती हैं। डबवाली से सिरसा के बीच में जितने भी बस स्टॉप है, उन पर एक-एक रोडवेज कर्मचारी नियुक्त किया जाएगा ताकि छात्रों को परेशानी का सामना न करना पड़ेे। इसके बाद विद्यार्थियों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें