संवाद न्यूज एजेंस
सिरसा। गांव मल्लेकां के पास शुक्रवार रात को एक निजी बस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 35 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई
बीकानेर से एक वॉल्वो बस सिरसा आ रही थी। गांव मल्लेकां के पास सिरसा से ऐलनाबाद जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से बस की टक्कर हो गई। बताया जाता है कि बस की स्पीड ज्यादा थी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बस में सवार सवारियों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।