फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादेवाला के समीप एटीएम कार्ड जलाए, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
खेत में जलाए गए एटीएम कार्डों की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
थाना रानियां के अंतर्गत आने वाले गांव सादेवाला के समीप भारी मात्रा में एटीएम कार्ड जलाए जाने की सूचना मिली है। सूचना के आधार पर रानियां पुलिस थाना प्रभारी साधुराम ने तत्काल टीम का गठन कर मौके पर भेजकर सबूत इकट्ठे करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि सोमवार सुबह मोबाइल पर सूचना मिली कि गांव सादेवाला के गिंदड़ा रोड़ पर हजारों की संख्या में अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड जलाए जा रहे हैं जिसके आधार पर उन्होंने तत्काल टीम का गठन करके मौके पर भेज दिया। मौके की जांच कर रहे राजेंद्र कुमार सहायक उपनिरीक्षक ने बताया कि सादेवाला के वेदप्रकाश के खेत में बनी डिग्गी के पास एक्सिस बैंक, एचडीएफ सी, आईसीआई सहित कई बैंकों के एटीएम कार्ड जलाए जा रहे थे जो कि हरियाणा और राजस्थान में बिजली के बिलों को जमा करवाए जाने को लेकर एकत्रित किए हुए थे। जिनकी मियाद तिथि समाप्त हो जाने के उपरांत उन्हें नष्ट किया जा रहा था। जिसकी सूचना किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए आगामी जांच की। जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने संबंधित बैंकों से जानकारी हासिल करके उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। उन्होंने बताया कि जलाए जाने वाले कार्ड की अवधि समाप्त हो गई थी। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है कि भारी मात्रा में अलग-अलग बैंक के एटीएम कार्ड एक व्यक्ति के पास कहां से आए जिन्हें जलाकर नष्ट किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें