फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 1.92 करोड़ से होगा पांच हेल्थ सब सेंटरों के भवन का निर्माण, लगाया टेंडर

Sun, 22 Oct 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए 15वें फाइनेंस कमीशन ने 2021-22 में ग्रांट जारी की थी। इसके साथ ही जिले के 27 सब सेंटरों के भवनों के निर्माण को मंजूरी दी गई। अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने जिले के पांच सब सेंटरों के भवनों के निर्माण को लेकर टेंडर लगाया गया है। इस पर एक करोड़ 92 लाख का खर्च किया जाना है।
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने जिले के गांव पंजुआना, केलनियां, बिज्जुवाली, राजपुरा और बरवाला गांव में सब सेंटर के भवन के लिए टेंडर लगाया है। इससे पहले यह सेंटर कंडम भवन व किराए के मकान में चलाए जा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय को पत्र लिखकर इसके संबंध में जानकारी दी थी। इसके बाद जिले के कुल 27 सब सेंटरों के भवन के निर्माण के लिए करीब 15 करोड़ की राशि मुख्यालय ने जारी की थी। नए भवनों के टेंडर छूटने के बाद इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। ग्रामीणों का यहां पर बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएंगी।
विज्ञापन


जिले में यहां बनाए जाने है सब सेंटर
जिले के गांव चोरमार, धिंगतानियां, केलनियां, नटार, रसूलपुर, सलारपुर, मौजदीन, बालासर, बाहिया, सुल्तानपुरिया, वैदवाला, अबूबशहर, छतरियां, बनवाला, बिज्जूवाली, पंजुआना, फरवाई कलां, राजपुरा, फिरोजाबाद, पक्का, थिराज, फग्गू, मांगेआना, तिगड़ी, सावंतखेड़ा, रघुवाना, अलीकां में सब सेंटर बनाए जाने हैं।

केंद्र में होगी हर प्रकार की सुविधा
मुख्यालय की ओर से करीब 50 लाख रुपये एक सेंटर को तैयार करने के लिए दिए गए हैं। इसमें मरीजों की जांच करने, उनको भर्ती करने, शौचालय, पानी सहित अन्य हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायती राज से खाली जगह की मांग की थी। पंचायती राज की ओर से जगह दिए जाने के बाद अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने इसके निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वर्जन
जिले में 27 सब सेंटर बनाने को लेकर मुख्यालय की ओर से मंजूरी दी गई है। इनमें से अब पांच के निर्माण कार्य को लेकर संबंधित विभाग की ओर से टेंडर लगाया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। - एमके भादू, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें