फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख की नकली करंसी के साथ बहन भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
फोटो 9, 15
विज्ञापन

तीन लाख की नकली रुपयों के साथ बहन-भाई गिरफ्तार
- रानियां निवासी अनुराग को डिलिवर होनी थी नकली करेंसी
अमर उजाला ब्यूूरो
सिरसा। पंजाब और हरियाणा की सीमा के गांव मुसाहिब वाला से पुलिस ने बाइक सवार महिला व पुरुष दो लोगों को तीन लाख रुपये की जाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया। जबकि इस मामले में एक आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। ये दोनों आरोपी रिश्ते में भाई-बहन हैं। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में प्रस्तुत किया। जहां से गगनदीप को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया।
बुधवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी (मुख्यालय) आर्यन चौधरी ने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस के उपनिरीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम मुसाहिब वाला नाके पर मौजूद थी। इसी दौरान पंजाब के सरदूलगढ़ की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। जिस पर पुलिस को संदेह हुआ। बाइक सवार को दौड़ाकर पकड़ा गया। जब उनसे पूछताछ की तो बाइक चला रहे पुरुष की पहचान गगनदीप निवासी जालंधर व हरपाल कौर पत्नी जगदीश कुमार निवासी नहर कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई है। दोनों को काबू कर तलाशी लेने पर इनके पास से मिले बैग से तीन लाख की जाली करेंसी बरामद हुई। बरामद किए नोटों में दो-दो हजार रुपये के 10 नोट , 500-500 रुपये के 300 नोट, 200-200 रुपये के 600 नोट और 100-100 रुपये के 100 नोट हैं। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ये रुपये उनको रानियां निवासी अनुराग को देने थे। पुलिस ने अनुराग की तलाश में दबिश दी लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया। जहां से गगनदीप को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रनियां का अनुराग है नकली करेंसी का सप्लायर
जानकारी अनुसार पहले नकली करेंसी छापने का कारोबार नहर कॉलोनी निवासी हरपाल कौर का पति जगदीश कुमार अपने घर से कर रहा था। दोनों की आपस में लव मैरिज हुई थी। एक साल पहले जगदीश नकली नोटों सहित पंजाब के बठिंडा में पकड़ा गया। जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज है। जगदीश के जेल जाने के बाद हरपाल कौर ने अपने रिश्ते में लगने वाले भाई गगनदीप के साथ नकली नोट छापने शुरू कर दिए। गगदीप सिंह 12वीं पास है। पहले ये जालंधर में कपड़े की दुकान में काम करता था। गगनदीप के खिलाफ होशियारपुर में दो मुकदमे दर्ज है। एक आर्म्स एक्ट व एक डकैती का केस दर्ज है। हरपाल कौर व गगनदीप से पूछताछ मेें पता चला कि वे सिरसा व रानियां में पिछले एक साल से नकली नोटों की सप्लाई कर रहे थे। अब तक करीब 15 से 20 लाख की नकली करेंसी सिरसा व रानियां में चलाई जा चुकी है। दोनों आरोपी रानियां में अनुराग निवासी डेरा सच्चा सौदा को ये करेंसी सप्लाई करते थे। अनुराग ही सिरसा में नकली करेंसी चलाने का सप्लायर था। अनुराग के साथ कुछ अन्य युवक भी इस धंधे में लिप्त है। पूछताछ में पता चला है कि ये गिरोह एक लाख की जाली करेंसी के बदले में 20 से 25 हजार रुपये वसूलते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें