फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बीपीएल और अंत्योदय परिवारों को 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलिंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य

Thu, 05 Nov 2026 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। महंगाई के बोझ के बीच बीपीएल और अंत्योदय परिवारों को राहत मिलेगी। हरियाणा सरकार की हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत पात्र परिवारों को अब 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि योजना का लाभ हरियाणा के सभी पात्र बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) राशन कार्ड धारक परिवारों को मिलेगा। गैस सिलिंडर की वास्तविक कीमत 500 रुपये से अधिक होने पर अतिरिक्त राशि सब्सिडी के रूप में दी जाएगी। यह राशि परिवार की महिला मुखिया के बैंक खाते में सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए भेजी जाएगी।
उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए लाभार्थियों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट epds.haryanafood.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन में एलपीजी आईडी, बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड सहित जरूरी जानकारी भरनी होगी।
विज्ञापन

फैमिली आईडी में मोबाइल नंबर सक्रिय होना जरूरी
हरवीर सिंह के अनुसार पंजीकरण के लिए फैमिली आईडी में दर्ज मोबाइल नंबर सक्रिय होना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन में परेशानी होने पर लाभार्थी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की मदद ले सकते हैं। उन्होंने पात्र परिवारों से जरूरी दस्तावेजों के साथ समय रहते पंजीकरण करवाकर योजना का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें