फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सैनिक स्कूल कुंजपुरा में दाखिले के लिए 2 दिसंबर तक करें आवेदन, मेरिट और मेडिकल फिटनेस से मिलेगा प्रवेश

Thu, 05 Nov 2026 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सैनिक स्कूल कुंजपुरा, करनाल में दाखिले की राह खुल गई है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी और नौवीं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इच्छुक विद्यार्थी 2 दिसंबर 2026 तक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। अभिभावक प्रवेश संबंधी जानकारी और आवेदन के लिए https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जा सकते हैं।
जिला जनसूचना जनसंपर्क अधिकारी रामनाथ ने बताया कि छठी की परीक्षा में गणित के 50 प्रश्न (150 अंक), सामान्य ज्ञान, भाषा और बुद्धिमत्ता के 25-25 प्रश्न (प्रत्येक 50 अंक) होंगे। परीक्षा में कुल 125 प्रश्न और 300 अंक निर्धारित हैं। नौवीं की परीक्षा में गणित के 50 प्रश्न (200 अंक), अंग्रेजी, बुद्धिमत्ता, सामान्य विज्ञान और सामाजिक अध्ययन के 25-25 प्रश्न (प्रत्येक 50 अंक) होंगे। इसमें कुल 150 प्रश्न और 400 अंक होंगे।
विज्ञापन

छठी में 120, नौवीं में 30 सीटें संभावित
विद्यालय में छठी कक्षा की लगभग 120 सीटें संभावित हैं। इनमें लड़कों के लिए 108 और लड़कियों के लिए 12 सीटें होंगी। नौवीं में लगभग 30 सीटें निर्धारित हैं। इनमें 26 लड़कों और चार लड़कियों के लिए हैं। वास्तविक सीटों की संख्या उत्तीर्ण विद्यार्थियों और विद्यालय छोड़ने वाले विद्यार्थियों के आधार पर बदल सकती है।
हरियाणा के विद्यार्थियों को 67 प्रतिशत आरक्षण
रामनाथ ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की मेरिट और मेडिकल फिटनेस के आधार पर दाखिला मिलेगा। सीटों में हरियाणा के मूल निवासी विद्यार्थियों के लिए 67 प्रतिशत और अन्य राज्यों के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण है। इसके अलावा एससी के लिए 15, एसटी के लिए 7.5 और ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण निर्धारित है। शेष सीटों में 25 प्रतिशत रक्षा कर्मियों और पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगी।
आयु सीमा भी तय
छठी में प्रवेश के लिए जन्मतिथि 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच होनी चाहिए। नौवीं के लिए यह अवधि 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 निर्धारित है। अभिभावक एनटीए की वेबसाइट से विस्तृत सूचना पुस्तिका प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें