फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सरकारी स्कूल से चुराई 2 लाख की किताबें, कबाड़ी की दुकान पर 7 बोरियों में मिलीं

Sun, 20 Apr 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बोरियों में किताबें भरकर साइकिल रेहड़ी पर लादता आरोपी युवक। स्रोत : सीसीटीवी 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन








सिरसा। ऐलनाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से एक युवक ने लाखों रुपये की किताबें चुरा लीं। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद प्राचार्य ने स्टाफ की मदद से युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी युवक की पहचान केनडर सतु पुत्र सतपाल नाई निवासी ऐलनाबाद के रूप में हुई है। प्राचार्य कृष्ण कुमार का कहना है कि उक्त युवक विद्यालय मेें तीन बार चोरी कर चुका है।


जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल की देर रात करीब तीन बजे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक युवक घुस गया और सैकड़ों किताबें चुरा लीं। अगले दिन प्राचार्य कृष्ण कुमार विद्यालय पहुंचे तो चोरी होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने विद्यालय में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो आरोपी युवक को पहचान लिया। सीसीटीवी फुटेज में युवक कमरे में से किताबें चोरी करके बोरियों में भरकर साइकिल रेहड़ी पर रखता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन


प्राचार्य कृष्ण कुमार का कहना है कि विद्यालय का स्टाफ युवक को पकड़ने के लिए चार दिनों तक निगरानी करता रहा। 19 अप्रैल को उक्त युवक विद्यालय के पास नजर आया तो स्टाफ ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद डायल 112 पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

:::::::::::::::::::::::::::::



नशे का आदी है आरोपी,इसी स्कूल में कर चुका है तीन वारदात

प्राचार्य कृष्ण कुमार का कहना है कि आरोपी युवक का नाम केनडर सतु है। वह नशे का आदी है। उक्त युवक ने पिछले वर्ष मॉडल स्कूल में चोरी की थी। इसके बाद उक्त युवक ने हमारे विद्यालय में 8 व 11 फरवरी को चोरी की। ये विद्यालय की सारी टूटियां चुराकर ले गया था। इसके बाद स्टाफ ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। अब फिर से आरोपी ने 14 अप्रैल को विद्यालय में चोरी की वारदात कर दी।





:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

डायल 112 पुलिस ने आरोपी को रास्ते में छोड़ दिया

प्राचार्य ने आरोपी को डायल 112 पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद डायल 112 पुलिस ने रास्ते में ही युवक को छोड़ दिया। दोपहर को प्राचार्य कृष्ण कुमार व अन्य स्टाफ पुलिस थाने पहुंचा तो आरोपी वहां नहीं मिला। इसके बाद प्राचार्य ने डायल 112 पुलिस कर्मचारियों से कहा कि हमने आरोपी पकड़ा और तुमने छोड़ दिया। इसके बाद डायल 112 पुलिस आरोपी को फिर से पकड़कर थाने में लेकर आई।





:::::::::::::::::::::::::::::::

कबाड़ी की दुकान में मिलीं किताबें

आरोपी केनडर सतु ने पूछताछ में बताया कि वह सारी किताबें मॉडल स्कूल के सामने जैन कबाड़ी को बेचकर आया है। इसके बाद प्राचार्य कृष्ण कुमार पुलिस को साथ लेकर उक्त कबाड़ी के पास गए तो वहां स्कूल की किताबें पड़ी मिलीं। पुलिस ने कबाड़ी के पास से किताबों से भरी सात बोरियां बरामद कीं।





:::::::::::::::::::::::::::

पिछले साल की थी किताबें

प्राचार्य कृष्ण कुमार का कहना है कि जो किताबें चोरी हुईं, वह कक्षा छठी से आठवीं तक की हैं। ये किताबें पिछले साल की थी, जो बच्चे पिछले सत्र में पास हुए उनसे ये किताबें ली गई थीं। अभी नई किताबें नहीं आई हैं। इसलिए एक बार बच्चों को पुरानी किताबों से पढ़ाई कराई जा रही है।
विज्ञापन










आरोपी केनडर को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी ने पहले भी इसी स्कूल में चोरी की वारदात की थी। जमानत पर बाहर आकर आरोपी फिर से चोरी करने लगा। आरोपी कबाड़ी के पास किताबें छोड़कर आ गया था। कबाड़ी ने ये किताबें खरीदी नहीं। चोरीशुदा 2 लाख रुपये की किताबें बरामद कर ली गई है। -एसआई सुरेंद्र कुमार, प्रभारी ऐलनाबाद थाना सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें