फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य नमस्कार करने से शरीर को मिलती है ऊर्जा : योगाचार्य बजरंग

Thu, 13 Feb 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चोपटा । योग का अभ्यास करते हुए विद्या​र्थी। संवादचोपटा । योग का अभ्यास करते हुए विद्या​र्थी। सं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा। सूर्य नमस्कार अभियान के दौरान गांव खेड़ी की व्यायामशाला में सूर्य नमस्कार अभ्यास करवाया गया। योगाचार्य बजरंग ने बताया कि सूर्य नमस्कार का शाब्दिक अर्थ 'सूर्य को नमस्कार' है। यह योग का एक अभ्यास है। इसमें 12 गतिशील मुद्राएं शामिल होती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। सूर्य नमस्कार करने से शरीर का कार्डियोवस्कुलर सिस्टम बेहतर होता है। यह हृदय की कार्यप्रणाली को मजबूत करता है और पाचन में सुधार करता है। यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत और लचीला बनाता है। तनाव, चिंता और अवसाद को कम करता है। यह आंतरिक शांति और भावनात्मक संतुलन लाता है। सूर्य की ऊर्जा का उपयोग करके, सूर्य नमस्कार शरीर को जीवन शक्ति प्रदान करता है और समग्र कल्याण को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें