फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 14.6 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

Thu, 13 Feb 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस ने देसूजोधा से एक युवक को 14.6 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय सिंह निवासी हैबुआना के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्रवाई की गई। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इस मामले के बारे में प्रभारी चौकी देसूजोधा उप निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान एक व्यक्ति पैदल देसूजोधा से उनकी तरफ आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस की जांच टीम को देखकर वह मुड़ गया और भागने का प्रयास करने लगा। शक के आधार पर भागकर व्यक्ति को काबू किया। उसके पास से 14.6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें