फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट मशीन को मिली मंजूरी

विज्ञापन
पीएमओ ने किया ब्लड कंपोनेंट सुविधा का शुभारंभ। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल में स्थापित किए गए ब्लड बैंक में पहुंची कंपोनेंट मशीन को चलाने के लिए मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद पीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने इसका उद्घाटन कर दिया है। मशीन के शुरू होने के बाद नागरिक अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा। इससे पहले नागरिक अस्पताल के मरीजों को प्लेटलेट्स और प्लाज्मा लेने के लिए संस्था और निजी ब्लड बैंक के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन अब उन मरीजों को इसकी सुविधा नागरिक अस्पताल में मिल सकेंगी।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में पीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने ब्लड सेंटर में ब्लड कंपोनेंट की सुविधा का आरंभ कर दिया है। इस मौके पर पीएमओ डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि इस सुविधा से अब मरीजों को आरबीसी, प्लेटलेट्स, होल ब्लड एवं प्लाज्मा की सुविधा नागरिक अस्पताल के ब्लड सेंटर में मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के बाद डेंगू के कारण आमजन को प्लेटलेट्स के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। अस्पताल में मशीन तो पहुंची हुई थी। लेकिन लाइसेंस न मिलने के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका था। डॉ. मनजीत ने बताया कि विभाग की ओर से 29 दिसंबर को ही ब्लड बैंक को लाइसेंस प्राप्त हुआ था और 30 दिसंबर वीरवार को ही इसका आरंभ कर दिया गया। वहीं कंपोनेंट मशीन के शुरू होने से आमजन को भी अब राहत मिलेगी। क्योंकि अब उन्हें जरूरत के वक्त प्लेटलेट्स के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. पवन, डॉ. आरके दहिया, ब्लड सेंटर इंचार्ज डॉ. समता व समस्त ब्लड सेंटर स्टाफ मौजूद रहे।
500 यूनिट ब्लड रखने की है क्षमता
नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में 500 यूनिट ब्लड रखने की क्षमता है। कंपोनेंट मशीन के शुरू होने के बाद एक यूनिट को चार अलग-अलग पार्टों में बांटा जा सकेगा। जिसके बाद एक यूनिट रक्त चार अलग-अलग मरीजों को मिल सकेगा। हालांकि लंबे समय से मरीजों की ओर से कंपोनेंट मशीन को शुरू करने की मांग उठाई जा रही थी। लेकिन अब लाइसेंस मिलने के बाद इसे शुरू किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें