फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ब्लॉक समिति सदस्य तीन घंटे बैठे रहे बीडीपीओ नहीं आए कार्यालय नहीं आए

Mon, 14 Sep 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चोपटा। बीडीपीओ कार्यालय में बैठे चेयरमैन व समिति सदस्य। संवाद 
विज्ञापन
फोटो 28
विज्ञापन


चोपटा ब्लॉक समिति सदस्यों ने उपायुक्त से शिकायत की
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। चोपटा ब्लॉक समिति के सदस्य बीडीपीओ कार्यालय में सोमवार को बैठक के लिए पहुंचे। उन्हें बीडीपीओ कार्यालय से पत्र जारी कर सुबह 11 बजे बुलाया गया था। हालांकि, बीडीपीओ डॉ. स्टालिन सिद्धार्थ सचदेवा तीन घंटे तक बैठक में नहीं आए।
लंबा इंतजार करने के बाद ब्लॉक समिति सदस्य अध्यक्ष सूरजभान बूमरा के साथ उपायुक्त शांतनु शर्मा से मिलने पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त को बीडीपीओ के बैठक में बुलाकर स्वयं अनुपस्थित रहने की शिकायत की। उपायुक्त ने इस संबंध में बीडीपीओ से बात करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देशित कर बैठक दोबारा बुलाने की बात कही। अध्यक्ष सूरजभान बूमरा ने बताया कि बीडीपीओ कार्यालय से बैठक के लिए सभी सदस्यों को पत्र जारी किया गया था।
सोमवार को सुबह 11 बजे बैठक निर्धारित थी। बहुमत के साथ सदस्य निर्धारित समय पर बैठक में भाग लेने पहुंचे थे। ब्लॉक समिति सदस्यों ने बीडीपीओ कार्यालय में तीन घंटे तक इंतजार किया।
बैठक का उद्देश्य
अध्यक्ष सूरजभान बूमरा ने बताया कि बैठक में क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों पर मंथन होना था। ब्लॉक समिति सदस्यों को अपने-अपने वार्ड के विकास एजेंडे प्रस्तुत करने थे। बीडीपीओ ने बैठक के लिए पत्र जारी किया था। इसके बावजूद वह बैठक में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

संपर्क साधने का प्रयास
बीडीपीओ ने बैठक में अनुपस्थित रहने की कोई सूचना नहीं दी। सदस्यों ने उनसे संपर्क साधने का प्रयास किया। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। इस स्थिति में सभी सदस्यों ने उपायुक्त को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें