फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 22, 23, 29, 30 अगस्त को बीएलओ बूथों पर रहेंगे

Thu, 20 Aug 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। चुनाव तहसीलदार हनुमान प्रसाद ने बताया कि 22, 23, 29 और 30 अगस्त को बीएलओ बूथों पर उपस्थित रहेंगे।
ये बूथ लेवल अधिकारी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। इन विशेष अभियान तिथियों में बीएलओ मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। ये दावे मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या विवरण में संशोधन से संबंधित होंगे।
विज्ञापन

सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों और बीएलओ सुपरवाइजरों को इन तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। तहसीलदार ने बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने और उनकी ड्यूटी की नियमित निगरानी का आदेश दिया है।
विज्ञापन


मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने नाम जांचें
निर्धारित तिथियों पर किसी बीएलओ के अनुपस्थित पाए जाने पर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे विशेष अभियान तिथियों में अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचें। वहां वे मतदाता सूची में दर्ज अपने नाम और अन्य विवरण की जांच करें। किसी प्रकार की त्रुटि होने अथवा संशोधन की आवश्यकता होने पर बीएलओ के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें