फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ब्लैकमेलिंग का खेल बेनकाब, दो लाख रुपये लेते दंपती समेत तीन आरोपी काबू

Fri, 24 Jul 2026 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने ट्रैप लगाकर मुकदमा खत्म कराने का झांसा देकर ब्लैकमेलिंग और वसूली करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी दंपती समेत तीन के कब्जे से शिकायतकर्ता से हड़पी दो लाख की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि गांव बाहिया निवासी मनोज कुमार ने शिकायत दी कि उसके भाई संजय कुमार के खिलाफ महिला थाना में दर्ज एक मामले को खत्म कराने का झांसा देकर गांव मिट्ठी सुरेरा निवासी प्रियंका और उसके पति गजानंद ने पांच लाख रुपये की मांग की थी। आरोपियों ने दो लाख रुपये नकद और तीन लाख रुपये ऑनलाइन देने की बात तय की थी।
शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने योजना बनाकर कार्रवाई की। शिकायतकर्ता द्वारा दिए जाने वाले 500-500 रुपये के नोटों के नंबर पहले से दर्ज किए गए। शुक्रवार दोपहर सिरसा के एक पार्क में तय स्थान पर जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपियों को रकम सौंपी पुलिस टीम ने प्रियंका, गजानंद और उनके साथी अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान प्रियंका से 50 हजार रुपये और अवतार सिंह से डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि आरोपियाें से पूछताछ जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें