फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पंजाब से हरियाणा में गैस सिलिंडर लाकर वसूलते हैं मोटे दाम, तीन पर प्राथमिकी

Sat, 27 Jun 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
-गैस कंटेनर चालकों के साथ सांठगांठ से चल रहा था खेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। कालांवाली के साथ लगते पंजाब क्षेत्र में रसोई गैस की कालाबाजारी का पर्दाफाश हुआ है। पंजाब की रामां पुलिस ने हरियाणा के दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
इस गोरखधंधे में शामिल तीन लोगों में से एक व्यक्ति मंडी कालांवाली का है। दूसरा व्यक्ति रोड़ी क्षेत्र के गांव सुरतिया का रहने वाला है, तीसरा व्यक्ति पंजाब क्षेत्र का है। वहीं, इस मामले को लेकर शुक्रवार रात्रि से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग कथित तौर पर एक बड़े गैस कंटेनर से गैस चोरी कर रहे हैं। ये विडियो कालांवाली के साथ लगते क्षेत्र पंजाब के रामां का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इस गैस चोरी की घटना की वीडियो बना रहे कुछ मीडियाकर्मियों के साथ गैस माफिया के लोगों द्वारा हाथापाई होना भी दिखाई दे रहा है। पंजाब की रामां पुलिस ने मंडी कालांवाली निवासी गौरव व सुरतिया निवासी सुखदेव सिंह व पंजाब राजविंदर सिंह सहित तीन लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
-
मिलीभगत से चल रहा था धंधा
गैस का यह धंधा काफी समय से चलाया जा रहा था। यह धंधा ट्रक चालक के साथ- साथ वहां बने नोहरे के मालिक व कुछ अन्य लोगों की आपसी मिलीभगत से चल रहा था। गैस माफिया सुबह ही गाड़ी लेकर उक्त जगह पर पहुंच जाते थे। पंजाब के कणकवाल में स्थित गुरु गोबिंद सिंह तेल शोधक कारखाने से गैस से भरे बड़े कंटेनर दिनभर में बड़ी संख्या में निकलते हैं। कुछ कंटेनर चालक रास्ते में कुछ लोगों के साथ सेटिंग कर कंटेनरों को बड़े नोहरे में खड़ा कर देते हैं। वहां सिलिंडर माफिया खाली सिलिंडर लेकर पहुंच जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक ये कंटेनर चालक 600 से 700 रुपये प्रति सिलिंडर लेकर एक चक्कर में अच्छी कमाई कर जाते हैं, वहीं सिलिंडर माफिया कालांवाली व रोडी क्षेत्र में 1800 रुपये तक ब्लैक में बेचते हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में लुधियाना निवासी रवि भाटिया के मुताबिक उन्हें गैस की कालाबाजारी की सूचना मिल रही थी। जब वे रामां के निकट बताई गई जगह के एक नोहरे पर पहुंचे तो कुछ लोग गैस के बड़े कंटेनर से गैस निकाल रहे थे। जब उन्होंने इसका वीडियो बनाया तो उक्त लोगों ने उनसे हाथापाई करनी शुरू कर दी। रामां पुलिस ने शिकायत पर तीन लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें