फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्रियंका गांधी की रैली में जाने से इन्कार करने पर भाजपा समर्थक को पीटा

Thu, 30 May 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता प्रियंका गांधी की पिछले दिनों हुई रैली में जाने से इन्कार करने पर गांव कागदाना के भाजपा समर्थक तुलसीराम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही खलबली मच गई। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन




पुलिस को दी शिकायत में तुलसी राम (70) ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है और गांव के बस अड्डे पर चाय का उसका ढाबा है। 23 मई को सुबह साढ़े आठ बजे वह और सब्जी की रेहड़ी लगाने वाला राजेश कुमार ढाबा पर बैठे थे। इस दौरान गांव का कालूराम हमारे पास आया और प्रियंका गांधी की रैली में चलने को कहा। तुलसीराम ने उससे कहा कि वह भाजपा का समर्थक है और कहीं नहीं जाएगा। इसके बाद उनकी बहस हो गई। इतने में कालू ने फोन करके प्रहलाद सिंह, सोनू व नितेश को बुला लिया। सबके पास लोहे की राड, तेजधार हथियार थे। तुलसी राम ने बताया कि कालू ने उसके हाथ पकड़ कर ऊपर कर दिया और अपनी कमर में बांधा पिस्तौल दिखाया। इसके बाद उन्होंने उससे मारपीट की। कुछ समय बाद उसका पोता दिनेश और भाई सुल्तान दुकान पर सामान लेने के लिए आए हुए थे। आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। उसने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था। अभी तक इस मामले में किसी आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें