फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पूरे प्रदेश में केवल सिरसा में ही वोटर इन क्यू पोर्टल का इस्तेमाल

Thu, 30 May 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। लोकसभा चुनाव में इस पर सिरसा एनआईसी के द्वारा बनाए गए वोटर इन क्यू पोर्टल का पूरा प्रभाव रहा। प्रशासनिक अधिकारियों को हर बूथ पर पल-पल की रिपोर्ट मिलती रही। बड़ी बात यह है कि पूरे प्रदेश में केवल सिरसा में ही इस पोर्टल का प्रयोग किया गया।

इस पोर्टल को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की ओर से तैयार किया गया था। इसके लिए बीएलओ को दो बार प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद पोर्टल का लिंक जिले की पांचों विधानसभा के 978 बूथों के बीएलओ को दिया गया। बीएलओ हर आधे घंटे बाद बूथ की सारी जानकारी पोर्टल पर डाल रहे थे। इससे प्रशासनिक अधिकारियों के पास लाइनों में लगे मतदाताओं की जानकारी पहुंचती रही। इससे प्रशासनिक अधिकारियों को भी काफी फायदा हुआ।
विज्ञापन

यही नहीं इस बार लोकसभा चुनाव संपन्न करवाने में प्रशासन ने आईटी सेल का भरपूर इस्तेमाल किया। प्रत्याशियों के नामांकन से लेकर मतदान तक आईटी सेल से ही सभी प्रकार की जानकारियां ली गईं। ऐसे में मेनुअल कार्यों से एक तरह से इस बार प्रशासन को मुक्ति मिली है। सभी अधिकारियों ने अपने अधीन कर्मचारियों का ब्योरा पोर्टल पर डाला और पोर्टल के अनुसार ही कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।

एनआईसी की ओर से पोल-डे डैशबोर्ड भी बनाया गया। मतदान के दिन इस पोर्टल पर सेक्टर सुपरवाइजरों ने हर प्रकार की जानकारियां दीं। इनमें पोलिंग पार्टियां कब मतदान केंद्रों पर पहुंची, मॉक पोल, मतदान के शुरू होने, वोटर टर्नआउट, मतदान कब समाप्त हुआ, कब ईवीएम जमा करवाई गई, इसकी पल-पल की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को मिलती रही।
विज्ञापन



वर्जन
सिरसा में पहली बार वोटर इन क्यू पोर्टल का प्रयोग किया गया था, जिसे एनआईसी ने बनाया था। इसके माध्यम से लगातार इस बात का पता चलता रहा कि कितने मतदाता मतदान केंद्रों पर लाइन में लगे हुए हैं। इसके अलावा सभी बीएलओ को एनआईसी की ओर से पोर्टल की जानकारी दी गई। - सिकंदर, डीआईओ, एनआईसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें