फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बांटे फल

Mon, 04 May 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
जिला कार्यालय में जश्न मनाते भाजपा नेता व कार्यकर्ता।
विज्ञापन
तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यालय में मनाया जश्न
विज्ञापन


फोटो 7

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर जिला अध्यक्ष यतीद्र सिंह के नेतृत्व में जिला पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया गया।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाच-गाकर प्रसन्नता व्यक्त की। यतींद्र सिंह ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यकर्तार्ओं की अथक मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन

ऐलनाबाद कार्यालय के अनुसार, कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी में अमीरचंद मेहता के नेतृत्व में खुशी प्रकट की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी में ढोल बजाकर और लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया और तीनों राज्यों में मिली जीत की बधाई भी दी।
रानियां कार्यालय के अनुसार, भाजपा की जीत की खुशी में रानियां मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मार्केट कमेटी चेयरमैन ललित मोहन पोपली ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा की नीतियों पर विश्वास करते हुए पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई है।
कालांवाली कार्यालय के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की जीत पर अनाज मंडी में मार्केट कमेटी क सदस्य नरेश महेश्वरी के प्रतिष्ठान पर जिला अध्यक्ष रेणू शर्मा की अध्यक्षता में जश्न मनाया गया। लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई।
विज्ञापन

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बांटे फल
फोटो 6
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर अग्रवाल सभा की ओर से भगत सिंह चौक पर सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा के प्रधान जेपी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस जश्न में उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनीष सिंगला ने केले वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें