फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बीजेपी के स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम

Mon, 06 Apr 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
जिला कार्यालय सरसाई कमल में  हवन करते हुए भाजपा नेता व कार्यकर्ता। पार्टी
विज्ञापन
फोटो-47
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रानियां रोड स्थित एमडीएलआर कार्यालय में सोमवार को भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी ध्वज लेकर कार्यकर्ताओं ने जयघोष किया।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने बधाई दी है। उन्होंने पूरे भाजपा परिवार को बधाई देते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित हुई पार्टी समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित पार्टी है। कांडा ने कार्यकर्ताओं और भाजपा परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है।
विज्ञापन

गोबिंद कांडा ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को बनी इस पार्टी की केंद्र के साथ-साथ कई राज्यों में सरकार है। भाजपा स्थापना दिवस मौके पर देशभर में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जहां पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस दिन को उत्साह के साथ मना रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला, नवधीश गर्ग, संजय साहुवाला, अशोक गोयल, सुरेश मग्गु, संजय शर्मा, इंद्रोष गुज्जर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें