सीआईए टीम की हिरासत में बाइक चोर गिरोह के गुर्गे।
- फोटो : Sirsa
सीआईए सिरसा पुलिस बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को काबू किया है। सिरसा सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों से पूछताछ कर चोरी की पांच बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नवदीप सिंह उर्फ जोनी व सुखदीप सिंह उर्फ जिमी निवासी खैरपुर सिरसा के रुप में हुई है।
उन्होंने बताया कि सीआईए प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम चेकिंग के दौरान कंगनपुर रोड़ क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना मिली की दो युवक एक चोरी बाइक को बेचने की फिराक में है। उन्होंने बताया कि इस सूचना को पाकर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर बाइक सवार युवकों को चोरी की बाइक के साथ काबू कर लिया। सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ के दौरान बाइक चोरी की पांच वारदातों का खुलासा हुआ है। यह बाइक शहर सिरसा व अन्य क्षेत्रों से चुराई गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के दौरान चोरी के अन्य वारदातों व गिरोह के अन्य गुर्गों के बारे खुलासा होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है।