फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चोरी की चार बाइकों सहित आरोपी काबू, चोरी कर सस्ते में बेचता था

Sat, 30 May 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेंद्र कुमार गांव गोरीवाला सिरसा का रहने वाला है। उसके पास से चोरी की चार बाइकें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

एसपी दीपक सहारन ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में दीदार सिंह निवासी हुडा सेक्टर सिरसा ने बताया था कि 23 मई को वह बाइक से सूरतगड़िया चौक गया था। उसने चौक के पास ही बाइक खड़ी कर दी। कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक गायब मिली। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बाइकें बरामद कीं। जांच अधिकारी गुरमेश ने बताया कि आरोपी राजेंद्र नशे का आदी है। वह बाइक चोरी करके सस्ते दाम पर बेच देता था। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें